बाराबंकी:वर्तमान सरकार पसमांदा और दलित वोट पाकर सरकार बना रही है

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की बैठक आयोजित

सआदतगंज, बाराबंकी आइडियल इंटर कॉलेज सआदतगंज में मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी की अध्यक्षता और मौलाना मोहम्मद गुफरान कासमी के संचालन में हुई। जिसमें मुस्तकीम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त किये और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रफीक अंसारी ने अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किये कि आज की वर्तमान सरकार पिछड़ों और दलितों के वोट पाकर बनी है और उनके पास उनके भविष्य के लिए कोई कार्य योजना नहीं है. पिछड़ों और दलितों को जो आनुपातिक आरक्षण मिलना चाहिए, उसके बारे में हमारे प्रतिनिधि नहीं सोचते। शिक्षा के क्षेत्र में जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह शून्य हैं। बैठक के अंत में मौलाना मोहम्मद गुफरान कासमी को जिला अध्यक्ष चुना गया। मोहम्मद शोएब नेता को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अबू बकर मुमताज को जिला महासचिव, मोहम्मद नफीस को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इरशाद अंसारी को जिला सूचना मंत्री, अबू शहमा अंसारी को जिला मीडिया अधिकारी और मौलाना उमर मुमताज को जिला सलाहकार के रूप में चुना गया। बैठक में मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद रईस, मोहम्मद सऊद, मौलाना उबैद नदवी, मोहम्मद सईद, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद सरफराज, अनूपगंज प्रधान मोहम्मद इरशाद, रामपुर प्रधान मोहम्मद नियाज अंसारी, मास्टर मनोज यादव, मास्टर कसीम, मास्टर नईम सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
अंत में मौलाना मोहम्मद गुफरान कासमी ने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद किया।

Don`t copy text!