मध्यस्थता केंद्र में सुलहनामा को गई पत्नी के साथ ससुराल वालों ने की मारपीट चांद से मार देने की थी धमकी
मुकीम अहमद अंसारी
पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध नाम जद रिपोर्ट दर्ज।
बदायूं। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के उपरांत मध्यस्थता केंद्र में सुलहनामै को बुलाए जाने के उपरांत ससुराल वालों ने महिला के साथ परामर्श केंद्र में ही गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी जिस पर पीड़ित महिला ने पति सास ससुर सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
थाना सिविल लाइंस में नामजद दिए गए प्रार्थना पत्र में पिंकी शर्मा पुत्री मनोहर लाल शर्मा निवासी पीपरोल थाना उझानी ने बताया की प्रार्थना की शादी मोहल्ला सिद्धार्थनगर थाना प्रेम नगर जनपद बरेली निवासी प्रशांत शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा के साथ 26 जनवरी वर्ष 2023 को हुई थी जिसमें मेरे पिता ने लगभग 15 लाख रुपए की लगभग रुपए शादी में खर्च किए परंतु ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया जिस पर पीड़ित आने अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया परंतु मध्यस्थता केंद्र रिजर्व पुलिस लाइन में दोनों पक्षों के लिए समझौते के लिए बुलाया गया जिस पर दोनों पक्ष मध्यस्थता केंद्र पहुंचे मध्यस्थ की बात चलते ही पति प्रशांत शर्मा उसके पिता रामकिशन शर्मा पुत्र ना मालूम तथा सास बीना शर्मा पत्नी रामकिशन शर्मा ने गाली गलौज करते हुए मध्यस्थ केंद्र पर ही मारपीट प्रारंभ कर दी तथा जान से मार देने की धमकी दी जिस पर प्रार्थना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रही है पुलिस ने पिंकी शर्मा के प्रार्थना पत्र पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 323 504 506 में अपराध पंजीकृत कर लिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

