शीतकालीन अवकाश के चलते घर गए शिक्षक के आवास से सरकारी दो टैबलेट चोरी शिक्षक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र एक आवास में किराए पर रह रहे प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक शीतकालीन अवकाश के चलते आवास बंद करके अपने घर चले गए गृह स्वामी ने कमरे का ताला टूटे जाने पर शिक्षक को जानकारी दी जिस पर शिक्षक ने पहुंचकर जब कमरे में देखा तो दो सरकारी टैबलेट अज्ञात चोर चोरी करके ले गए शिक्षक ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिक्षक विचित्र कुमार पुत्र धर्मपाल ने बताया कि वह मोहल्ला सियाराम नगर कॉलोनी निवासी गया राम भारती के मकान में किराए पर रहता है तथा सरकारी अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेहटी विकासखंड उसावा में तैनात है शीतकालीन अवकाश के चलते वह अपने ग्रह तहसील सरधना जनपद मेरठ चला गया था जाते समय उसने दो सरकारी टैबलेट घर में संभाल कर रख दिए थे तथा पूर्ण रूप से घर के कमरे को बंद करके वह चला गया आवास के स्वामी द्वारा उसे मोबाइल से जानकारी दी गई कि उसके कमरे का ताला टूटा पड़ा है जिस पर वह तत्काल अपने आवास पर पहुंचा तो देखा दोनों सरकारी टैबलेट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

