मारुति शोरूम के महाप्रबंधक ने बदायूं शाखा प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधड़ी करने की नामजद रिपोर्ट कराई दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
मारुति शोरूम के महाप्रबंधक ने बदायूं शाखा प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधड़ी करने की नामजद रिपोर्ट कराई दर्ज।

बदायूं। थाना सिविल लाइंस में दीपक कुमार गुप्ता पुत्र सत्येंद्र प्रकाश गुप्ता महाप्रबंधक बदायूं के कचहरी मार्ग पर स्थित मारुति शोरूम के प्रबंधक के विरुद्ध ग्राहकों को फर्जी रसीद देकर शोरूम का लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में महाप्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया की बदायूं मारुति कार शोरूम प्रबंधक के रूप में अरोड़ा पुत्र विजय अरोड़ा निवासी मोहल्ला गोपी चौक कोतवाली बदायूं एक लंबे समय से कार्य कर रहे हैं उन्हें जानकारी मिली की 26 दिसंबर को उपरोक्त अरोड़ा ने कंप्यूटर से ग्राहकों को लोन का पैसा जो लाखों रुपए में है लेकर कंपनी के कंप्यूटर से रसीद फर्जी बनाकर दे रहे हैं इसका विरोध शोरूम के कर्मचारियों ने जब किया तो उन्होंने उनको धमकाते हुए गाली गलौज की तथा कहा कि अगर जुबान खोली तो जान से मार दूंगा महा प्रबंधक ने अरोड़ा के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में ग्राहक से कंपनी का पैसा लेकर फर्जी रसीद देने का आरोप लगाते हुए उपरोक्त प्रबंधक अरोड़ा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने प्रबंधक के विरुद्ध धारा 420 409 467 468 471 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी प्रबंधक की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

