राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूली छात्रों ने निकाली रैली मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में के मुख्य मार्गों पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हाथों में बैनर तथा मतदान हमारा अधिकार है इससे वंचित न रहे नारे लगाते हुए रैली निकाली l


रैली पन्नालाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मोहल्ला नवादा बाजार विल्सन गंज पठान टोला चौधरी मोहल्ला तहसील गेट डार्लिंग रोड चौराहा से पन्नालाल इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हो गई रैली में स्कूली छात्र अपने हाथों में मतदान दिवस में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तथा उन्हें मतदान दिवस को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे तथा मतदान हमारा अधिकार है इससे वंचित न रहे जैसे कई नारे लगाते हुए चल रहे थे l
रैली में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार आनंगपाल सिंह पन्नालाल इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुजीत कुमार सहित कई अध्यापक व नगर के जागरूक मतदाता मौजूद थे l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!