स्कूली बच्चों ने 75वे गणतंत्र दिवस पर बाल विवाह पर नाटक प्रस्तुत कर समाज में बाल विवाह न करने का दिया संदेश।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन(यू.एस.)नई दिल्ली के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट “न्याय तक पहुंच” को संचालित करने वाली संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार एवं ब्लॉक सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह सुनील कुमार, सोनी, अनुपम द्वारा ग्राम पंचायत कुटिया ज्योति धर्मपुर,दूदेनगर एवं रसूलपुर के श्री स्वामी जी एस.डी. शिशु मंदिर स्कूल रसूलपुर,बदायूं में 75 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बतौर अतिथि विद्यालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर विद्यालय के बच्चे बच्चियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम,गतिविधि प्रस्तुत किए गए

जिसमें नारी शक्ति, नारी शिक्षा,बाल विवाह आदि पर मनमोहन नाटक प्रस्तुत किए गए इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीनानाथ राजपूत द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार से अपना वक्तव्य देकर बच्चों का मार्गदर्शन करने हेतु आग्रह किया गया किसी क्रम में गौरव शंखधार द्वारा मौजूद सभी अभिभावको एवं उनके बच्चों व संचालक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया कि आपने मुझे मंच पर मुझे अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।

इसी क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा प्रोजेक्ट “न्याय तक पहुंच” का परिचय देते हुए चारों मुद्दों बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण के बारे में विस्तृत रूप से सभी अभिभावक एवं बच्चों को जानकारी देकर बताया गया जिसमें बच्चों से कहा गया कि अगर कहीं भी किसी भी बच्चे का अधिकार हनन होते देखे तो तत्काल हमें हमारे नंबरों पर, हमारी बचपन बचाओ हेल्पलाइन नंबर या पुलिस के 112नंबर पर सूचना करें ।

आज का दिन कोई सामान्य दिन नहीं है यह हमारे जीवन का अनमोल एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार का दिन है यह दिन प्राप्त करने के लिए न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानी, कितने देशभक्तों ने अपना खून बहाकर अपने प्राणों को न्यौछावर किया गया है आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। हमें इस दिन को बड़े धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए इसी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के बारे में बताकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह शपथ कराई गईं। इसी क्रम में संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर ने उन बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जिन्होंने रंगारंग कार्यक्रम एवं बिना विभिन्न नाटक प्रस्तुत किए गए उक्त के क्रम में प्रधानाचार्य दीनानाथ जी द्वारा संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं के बच्चों की अधिकारों पर कार्य करने की सराहना कर प्रशंसा कर प्रोजेक्ट मैनेजर का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षिका शिक्षक गण, छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक व अन्य ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

