पालिका अध्यक्ष ने सेल्फी लेकर युवाओं को सोपा सेल्फी प्वाइंट

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर के युवाओं को गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर बदायूं मेरठ राज्य मार्ग संख्या 18 निकट मोहल्ला शाहबाजपुर पुलिस चौकी छ सडका पर नगर पालिका परिषद द्वारा आई लव यू सहसवान सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराकर नगर के युवाओं को फीता काटकर तथा सेल्फी लेकर सौंप दिया नगर के युवाओं को सेल्फी प्वाइंट सौंपते ही दिनभर युवाओं का सेल्फी लेने के लिए ताता लग रहा l

ज्ञात रहे नगर में युवाओं के मनोरंजन के लिए एक पार्क को छोड़कर कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे नगर के युवा एक काफी समय से पालिका अध्यक्ष से आई लव यू सहसवान सेल्फी प्वाइंट की मांग कर रहे थे जिस पर पालिका अध्यक्ष ने पुलिस चौकी शाहबाजपुर छ सडका मार्ग पर एक सेल्फी पॉइंट का निर्माण कराया l
गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पुलिस चौकी शाहबाजपुर छ सडका मार्ग पर निर्मित आई लव यू सहसवान सेल्फी प्वाइंट स्थल पर पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया तथा स्वयं साथियों के साथ सेल्फी लेकर नगर के युवाओं को आई लव यू सहसवान सेल्फी प्वाइंट सौंप दिया l
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक अब्दुल फरीद वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद इसहाक जूनियर इंजीनियर अंसार हुसैन सहित नगर के कई संभ्रांत लोग एवं पालिका कर्मी उपस्थित थे l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!