किराने के समान की महंगे दामो ओर बिक्री करना दुकानदार को पड़ा भारी

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। स्थानीय पुलिस ने मऊ निवासी भैरव किराना स्टोर द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामग्री विक्रय किए जाने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर उसके मालिक के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मऊ निवासी भैरव प्रसाद द्वारा चीनी और दाल की निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री किए जाने के साथ ही प्रतिबंधित होने के बावजूद पान मसाला की बिक्री की जा रही थी जिसकी कुछ लोगों ने उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ल से शिकायत की थी शिकायती पत्र के आधार पर वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने जाँच की। जाँच में आरोप सही पाए जाने पर  बुधवार की शाम थाने पर भैरव के विरुद्ध महामारी अधिनियम के साथ ही धारा 144 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करवा दिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट 02/04/2020

 

Don`t copy text!