सहसवान क्षेत्र में तेंदुए के पगचिहन देखे जाने की चर्चा ग्रामीणों में दहशत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुआ आने का शोर है।

गांव खेड़ा पूर्वी में गन्ने के खेत में तेंदुआ के पगचिहन मिले हैं। इसके साथ ही पगचिह्नों के पास में ही तेंदुआ द्वारा उठाकर लाया गया एक भैंस का बच्चा मिला है।तेंदुआ आने को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने अकेले खेतों पर जाना छोड़ दिया है।
इस बाबत वन रेंजर अशोक त्यागी से बात की गई तो अशोक त्यागी का कहना है कि उन्होंने अपनी पांच सदस्य टीम के साथ जंगल का दोरा किया एवं तेंदुआ की तलाश में दो टीमे लगाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ग्रामीणों ने जिस स्थान पर तेंदुआ के पग चिन्ह देखे हैं उसके पास में ही एक भैंस का बच्चा मिला है जिसे तेंदुआ द्वारा उठाकर लाये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ इलाके में ही आसपास कहीं छुपा है तेंदुआ जल्द पकड़ा जाए ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं कहीं तेंदुआ उन पर हमलावर ना हो जाए।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!