सीएचसी बड़ागांव में कायाकल्प के तहत जमीनी हकीकत जानने आए चिकित्सक डॉ एस के तिवारी । मिली खामियां

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सीएचसी बड़ागांव का शनिवार को राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम के चिकित्सक डॉ एस के तिवारी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मिनी अनियमितता को लेकर दिशा निर्देश भी दिये।

सीएचसी बड़ागांव में कायाकल्प के तहत जमीनी हकीकत जानने आए चिकित्सक डॉ एस के तिवारी ने लैब,टीकाकरण,इमरजेंसी,लेबर रूम,दवा वितरण सहित फार्मासिस्ट कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण के समय महिला व पुरुषों की एक ही लाइन होने, सीएससी पर एक कॉलेज के अधिक प्रशिक्षुओं की संख्या व आईकार्ड न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद बिन्दु वार जांच पड़ताल चलती रही। टीम ने इमरजेंसी एवं लेवर रूम के बारे का निरीक्षण किया। जिसपर दिशा निर्देश दिए। टीम ने सीएचसी में साफ सफाई का निर्देश दिये।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डॉ विरेन्द्र कुमार मौर्या, डॉ प्रीति वर्मा, डाक्टर हारून अतीकी सहित स्टाप के लोग मौजूद थे।

Don`t copy text!