बाल विवाह,बाल तस्करी,बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण एक दिवसीय वालंटियर प्रशिक्षण हुआ संपन्न।
मुकीम अहमद अंसारी
बाल विवाह मुक्त बदायूं बनाने हेतु वॉलिंटियर्स ने शपथ लेकर लिया संकल्प।

बदायूं : 06 फरवरी 2024 को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन(यू.एस.)नई दिल्ली के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट “एक्सेस टू जस्टिस”कार्यक्रम को संचालित करने वाली संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं द्वारा शहरी बेघर आश्रय गृह बदायूं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-मुद्दे-बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण पर प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल,बदायूं श्री संदीप कुमार भारती की अध्यक्षता में वालेंटियर प्रशिक्षण उझानी,कादरचौक ब्लॉक का संपन्न हुआ।जिसमें संचालक प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा मुख्य अतिथि प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल,बदायूं श्री संदीप कुमार भारती एवं सब इंस्पेक्टर श्री भीम राव,आर.पी.एफ.बदायूं का श्री राजेश कुमार ने बैच लगाकर अभिवादन कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में सी.एस.डब्लू गंगा सिंह द्वारा अतिथि सब इंस्पेक्टर भीमराव का बैच लगाकर स्वागत किया।इसी क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा प्रोजेक्ट न्याय तक पहुंच के चारों मुद्दों बाल विवाह, बाल श्रम,बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण के संबंध में सभी वालंटियर्स को विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी आर.पी.एफ.संदीप कुमार भारती महोदय ने कहा कि आजकल के बच्चे बच्चियां बाल तस्करी का शिकार हो रहे हैं क्योंकि वे बाल तस्करों के झांसे में पढ़कर बहकावे में आ जाती हैं इसलिए हम सभी लोगों को क्षेत्र के बच्चों को जागरूक करना है कि वे इस तरह से किसी के बहकावे में ना आए। आजकल के छोटे-छोटे बच्चे भी मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं क्योंकि शहर गांव में जगह-जगह पर मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है इन सभी चीजों पर हमको जागरूक होना होगा क्योंकि हम और आप के बीच के ही लोग मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। हम सभी को जागरुक होकर इसे बंद कराकर अपने बच्चों को शिक्षित करना है क्योंकि शिक्षा बिना व्यक्ति नर समान है हम सभी को अपने बेटियों को पढाना अंत्यत आवश्यक है क्योंकि बेटियां एक नहीं दो घर को रोशन करती है। हम सभी को बाल विवाह बाल श्रम बाल तस्करी बाल एवं शोषण जैसी सामाजिक बुराई कलंक को खत्म करना है इसी क्रम में संचालककर्ता द्वारा सभी वॉलिंटियर्स को बताया गया कि आपके सहयोग से ए. टू. जे. टीम द्वारा 50 ग्राम पंचायत में से अब तक 41 ग्राम पंचायत को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम बाल संरक्षण समिति, ग्राम पंचायत सदस्य,अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मंशा व सर्व सहमति से बाल विवाह मुक्त घोषित किये जा चुके है कि सभी को ड्रॉप आउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की ओर स्कूल से जोड़ना है एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने में हमारी मदद करना है।इसी क्रम में संस्था सचिव द्वारा”न्याय तक पहुंच”परियोजना का परिचय देकर प्रोजेक्ट को संचालित करने वाली संस्था का भी परिचय दिया गया स्वाति विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। साथ ही आप द्वारा सभी वॉलिंटियर्स को कहा गया कि आप लोग हमारे संस्था से जुड़े बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं आप लोग संस्था के लिए सहयोग सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहते हैं उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद संस्था अपेक्षा करती हैं कि आप ड्रॉप आउट बच्चे, कम स्कूल जाने वाले बच्चे, गांव में सरकारी योजनाओं वंचित परिवारों को चिन्हित कर योजनाओं को लाभ दिलाने हेतु सरकारी विभागों के माध्यम से सहयोग से हम कैंप लगाकर उन वंचित परिवारों को संबंधित योजना का लाभ दिलाने/जोड़ने का प्रयास करेंगे उक्त कार्य करने हेतु आप लोगों के महत्वपूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। विक्रम में सभी वॉलिंटियर्स ने एक स्वर में होकर आवाज दी हम सहयोग करने हेतु तैयार हैं और सभी वॉलिंटियर्स का कहना था इस तरह की मीटिंग प्रशिक्षण जिला स्तर पर आपके द्वारा होते रहना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को जलपान हेतु टी ब्रेक किया गया। टी ब्रेक उपरांत प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा चारों मुद्दों बाल विवाह,बाल श्रम बाल तस्करी बाल एवं शोषण पर एक-एक कर क्रमशः जानकारी दी गई जिसमें बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के अंतर्गत उन्होंने बताया किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर बाल विवाह कराया जाता है या उसमें सहयोग किया जाता है तो बाल विवाह के अंतर्गत कानूनी से जुर्म,अपराध है।इसी क्रम में बाल श्रम निषेध उन्मूलन अधिनियम-1986 के अंतर्गत सभी को बताया गया की संविधान का अनुच्छेद 24 बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाता है।बाल श्रम करा रहेसेवायोजकों को 1 वर्ष की सजा एवं एक लाख रुपए जुर्माना एवं ₹20000 चाइल्ड वेलफेयर फंड में जमा करना पड़ता है। इसी क्रम में बाल तस्करी अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम-1956 के बारे में भी सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई जिसमें बताया गया। संविधान के अनुच्छेद 23 में मानव,व्यक्ति, बच्चो का अवैध व्यापार पर प्रतिबंध लगाता है। इसी क्रम में सी.एस.डब्लू. अनुपम द्वारा नारी सशक्तिकरण पर कविता सुनाकर बाल यौन शोषण/ पोक्सो के बारे में बात कर गुड टच बेड टच के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री भीमराव को संबोधन हेतु आमंत्रित किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि हमें मुद्दे से हटकर कुछ बोलना है मेरा आप लोगों से यह अनुरोध है कि आप लोग अपने बच्चों पर अपनी इच्छा नाथ होते हैं उसे जो इच्छा है वह बनने दे तब वह भारत का अच्छा नागरिक बनेगा। और उन्होंने बताया कि सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन चिल्ड्रन फाउंडेशन (यू.एस.)नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट “न्याय तक पहुंच” के अंतर्गत संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं हमारे जनपद बदायूं में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है बड़े हर्ष की बात है कि जिले पर आप लोगों ने इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखकर जिला बदायूं पर एक जागरूकता पैदा होगी और अगर आपको कहीं भी कोई भी गांव या ब्लॉक स्तर पर बाल तस्करी से संबंधित कोई समस्या आए तो आप मुझसे संपर्क कर आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकते हैं ।इसी क्रम में प्रभारी आरपीएफ बदायूं द्वारा बताया गया कि समाज में बाल संरक्षण के मुद्दों पर कार्य करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह बुराइयां हमारे देश से खत्म होनी चाहिए तभी हमारा देश उन्नति के पथ पर चलेगा। इसी क्रम में इसी क्रम में वॉलिंटियर देशपाल द्वारा सभी को बताया गया कि हमें खुद जागरूक होना है तभी हम सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे और अपने बच्चों को आर टी ई के अंतर्गत 25 परसेंट वंचित वर्गों के दाखिले मॉडल स्कूलों में भी करा सकेंते है ।लेकिन आज समय बदल रहा है सभी लोग जागरुक होकर शिक्षित हो रहे हैं मेरा आप लोगों से कहना है कि आप सभी लोग अपने बच्चों को अवश्य पढाए और संस्था द्वारा जनपद स्तर पर इतनी बढ़िया कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके लिए मैं संस्था का धन्यवाद करता हूं।इसी क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा द्वारा चारों मुद्दों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी गतिविधि कराने के उपरांत सभी वॉलिंटियर्स से कार्यक्रम संबंधी फीडबैक भी ली गई जिसमें वॉलिंटियरों द्वारा ऐसे प्रशिक्षण जिले पर समय-समय पर करने हेतु कहा गया। इसी क्रम में वॉलिंटियर निर्मला ने कहा हम कुछ कहना चाहते हैं और उन्होंने सभी अन्य वॉलिंटियरों से कहा कि हम सबको ऐसे मीटिंग/प्रशिक्षणों में जानकारी लेकर जागरूक होना पड़ेगा तभी हम सभी सरकारी योजनाओं एवं अपने ग्राम पंचायत में विकास एवं अन्य कार्य जागरूक एवं सजग होकर करवा सकते हैं इसी क्रम में सभी वालंटियर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी को खड़ा कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ कराई गई।उक्त के क्रम में संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रशिक्षण की समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में लगभग 71 प्रतिभागी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

