पंचायती राज्यमंत्री गिरिराज ने ग्राम प्रधान को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के मौक़े पर नई दिल्ली मे केंद्रीय मंत्री गिरिराज के हाथो सम्मानित होने वाले चिलौकी ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत को गत 5 फ़रवरी को द भारत न्यूज के तत्वाधान में देश रत्न आवार्ड से सम्मानित किया गया।
बताते चले कि ग्राम पंचायत मे बेहतर कार्य करने पर गत 26 जनवरी को नई दिल्ली मे केंद्रीय ग्रामीण एव पंचायती राज्यमंत्री गिरिराज ने प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया था। ग्राम पंचायत मे बेहतर कार्य करने पर गत 5 फ़रवरी को द भारत न्यूज के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे आई ए एस दीपक मीणा, मोक्ष कल्याणराम, अभितमूला, राहुल भूचर, पूर्व शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी व सांसद जगदम्बिका पाल ने ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत को देश रत्न आवर्ड से सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान के लगातार सम्मानित किये जाने पर चिलौकी ग्राम के ग्रामीणों ने बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के समग्र विकास मे सहयोग का आश्वासन दिया है ।

