मसौली बाराबंकी। विभागीय लापरवाही के चलते व्यस्तम मार्गो पर बने रेलिंग विहीन पुल पुलियो पर आये दिन हादसे हो रहे है। मंगलवार की सुबह सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर रेलिंग विहीन पुलिया से बारात से वापस लौट रही दूल्हे की कार गहरी खाई मे पलट गयी कार मे सवार 5 लोगो मे तीन लोग घायल हो गये जिनमे दो की हालात गंभीर होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है ।
बताते चले कि लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते क्षेत्र मे दर्जनों पुल, पुलिया रेलिंग विहीन है जिनको पार करते समय अक्सर दुर्घटनाए हो जाती है। ग्रामीणों एव जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी देने पर भी विभाग पुल पुलियों की क्षतिग्रस्त रेलिंग को सही नही कराते है। नतीजा यह है कि आये दिन रेलिंग विहीन पुल पुलियों को पार करते समय दुर्घटनाए हो जाती है।
मंगलवार की सुबह सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर उस समय दूल्हे की सजी गाडी रेलिंग विहीन पुलिया से सीधे गहरी खाई मे चली गयी जब कलेवा के लिए सोहावा थाना जैदपुर से बच्चो को लेकर बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम मौजा वापस जा रहे थे। बताते चले कि जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहावा निवासी राजू पुत्र केशवराम की बारात बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम मौजा गयी थी सुबह कलेवा के लिए बच्चो को बुलाने गये थे वापिस के दौरान कार अनियंत्रित होकर रेलिंग विहीन पुलिया से नीचे खाई मे पलट गयी कार मे सवार 5 लोगो मे से दूल्हे का बहनोई प्रवेश वर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम कोटवा, दूल्हे का छोटा भाई धर्मेंद्र पुत्र केशवराम, भतीजा रौनक पुत्र छोटू निवासी सोहावा घायल हो गये जिसमे रौनक व धर्मेंद्र को ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया है।
Related Posts

