कथावाचक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की युवती के जेठ ने कथावाचक के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कोतवाली बिसौली के ग्राम भमोरी में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था की इसी बीच कथावाचक कथा स्थल के पास ही एक मकान में बलात प्रवेश कर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा परिजनों के मौके पर पहुंचने पर कथावाचक भाग गया युवती के जेठ ने कथा वाचक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

जानकारी के मुताबिक ग्राम भमोरी में कथावाचक आचार्य कुलदीप शर्मा भागवत कथा कर रहे थेआरोप हैं कुलदीप शर्मा कथावाचक कथा स्थल के पास ही एक मकान में बलात प्रवेश कर गए जहां उन्होंने 24 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी युवती की चीख़ पुकार सुनकर पहुंचे परिजनो एवं ग्राम वालों को देखकर आरोपी कुलदीप शर्मा भाग गया पीड़ित युवती के जेठ ने थाना बिसौली में धारा 354 452 में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!