फर्जी प्रमाण पत्र पर पंचायत सहायक की पाई नौकरी पंचायत सहायक के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध पंजीकृत

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना बिनावर के विकासखंड सलारपुर में ग्राम पंचायत अंबियापुर में पंचायत सहायक की फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत जांच में सही पाई जाने पर पंचायत सहायक युवती के विरुद्ध थाना बिनावर में ग्राम पंचायत अधिकारी ने धोखाधड़ी की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

जानकारी के मुताबिक ग्राम अंबियापुर विकासखंड सलारपुर निवासी शारदा देवी पत्नी रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया की कुमारी सजना भारती पुत्री प्रभु दयाल निवासी सिंगरौरा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे पंचायत सहायक की नौकरी ग्राम पंचायत अंबियापुर विकासखंड सलारपुर में कर रही है अगर मामले की जांच की जाए तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है आईजीआरएस पर की गई शिकायत जांच में सही पाए जाने पर अंबियापुर के ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार राम ने बिनावर थाने में फर्जी अभिलेखों के सहारे पंचायत सहायक की नौकरी करने वाली कुमारी सजना भारती पुत्री प्रभु दयाल के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराएं धारा 420, 467 ,468 ,471 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!