मसौली बाराबंकी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे गाँव चलो अभियान के अंतर्गत शनिवार की देर रात्रि ग्राम पंचायत नसीरनगर में रेहड़ी पटरी के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह बूथ अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के घर पहुंचे बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी व पटका पहना कर सम्मानित किया उसके पश्चात सभी को आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को बूथ जिताने की रणनीति पर चर्चा की।
बूथ अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के घर पर रात्रि प्रवास किया तथा ग्रामीणों से आगामी लोकसभा चुनाव सभी बूथों पर जीत दर्ज कराने की अपील की। रविवार की सुबह ग्राम सिसवारा स्थित श्री दिगम्बर नाथ महादेव मंदिर में साफ सफाई कर स्नान कर पूजा अर्चना की स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की समृद्धि हेतु चलाई ज रही योजनाओं पर चर्चा की प्रदेश संयोजक ने प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत वर्मा से भेंट करने के साथ साथ पूर्व प्रधान अमर सिंह वर्मा से भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना बूथ पर मण्डल मंत्री ऋषि यादव से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा कर
मण्डल महामंत्री प्रवीर मिश्रा के घर पर कार्य कर्ताओ से मुलाकात की व पार्टी की जनकल्याण कारी योजनाओं पर व्यापक चर्चा की यही पर दोपहर का भोजन कर प्रवास को पूर्ण किया
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सत्यवान रावत ,अमन मिश्रा, सज्जन लाल,मेड़ी लाल वर्मा,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts

