तारकशी में छोड़े गए करंट की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनांक मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं।हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में रविवार रात तारकशी में करंट आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हाकिम पुत्र सोहनपाल रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया।
परिवार वालों के मुताबिक हाकिम खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। पड़ोसी खेत मालिक ने तारकशी लगा रखी थी। रात उसमें करंट लगा दिया था।
जैसे ही युवक तारकशी की चपेट में आया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।थाना पुलिस भी वहां आ गई।युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

