बाराबंकी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी की इकाई जागो-री-जागो अपने कार्यक्षेत्र विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत मंजीठा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत गठित जागो-री-जागो महिला स्वयं सहायता समूहो कि दीदीयों से मास्क निर्मित कराकर इन्हें एक तरफ रोजगार दे रही है वहीं दूसरी तरफ संस्थापक चन्द्र प्रकाश के मार्गदार्शन एवं ग्राम प्रधान कमला देवी के नेतृत्व में वालेंटियर एवं समूह प्रेरकों लक्ष्मी, सीमा वर्मा,सबा बानो,राजिया घर-घर महिलाओ को मास्क मुफ्त देकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सेवा सहायता कर रही है।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

