गरीब व्यक्ति की सेवा मनुष्य जीवन का सबसे पुनीत कार्य: मनोज खाद्य सामग्री वितरित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। ग्राम पंचायत शुक्लाई के क्षेेत्र पंचायत सदस्य पति मनोज कुमार के द्वारा निर्धन एवं श्रमिक वर्ग के लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर मनोज कुमार ने कहा कि आज वैश्विक बीमारी के चलते देश में चल रहे लाकडाउन के चलते आम जनमानस की दिनचर्या प्रभावित हुई है, इस दौरान सबसे अधिक गरीब तबका प्रभावित हो रहा है,जो प्रतिदिन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है,उस पर आज इसकी आपदा का सबसे बड़ा प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब,असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा परोपकार नहीं है। गरीब व्यक्ति की सेवा मनुष्य जीवन का सबसे पुनीत कार्य है ऐसे पुनीत कार्यों से निर्धन लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की मदद मिलेगी। इस अवसर पर लोगो को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए मनोज कुमार ने लोगो से अपील की कि इस विषम परिस्थितियों में सोशल डिस्टेनशिंग का ध्यान रखे और अपने घरों पर सुरक्षित रहे। इस दौरान लोगो से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि मुझे ग्रामवासियों ने हमेशा प्यार और सम्मान दिया है जिसका मै अजीवन आभारी रहूंगा और आप सभी ग्रामवासियों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने के साथ साथ आप सभी की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारी लाल यादव,राम सहारे गौतम,पंकज वर्मा,भगौति प्रसाद,अंकित वर्मा,सुधीर यादव,राम सिंह यादव,लायक राम,सुनील कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,मो युसुफ अब्दुल्ला,अमित,आशु समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!