अफ़ग़ानिस्तान में पकड़े गए दाइश के कमांडर ने कई राज़ों से उठाय पर्दा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का ख़ुरासान विंग का सरग़ना अब्दुल्लाह ओरकज़ई असलम फ़ारूक़ी ने क्षेत्रीय देशों की ख़ुफ़िया एजेंसी के साथ दाइश के संबंध की बात से पर्दा उठाकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने अपने बयान में कहा है कि, दाइश के ख़ुरासान विंग के सरग़ना असलम फ़ारूक़ी को उसके 19 आतंकी साथियों के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया है। असलम फ़ारूक़ी ने क्षेत्र के विभिन्न देशों, विशेषकर पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी के साथ अपने संबंधों और सहयोग की बात स्वीकार की है। अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के बयान में कहा गया है कि, अब्दुल्लाह ओरकज़ई असलम फ़ारूक़ी पाकिस्तान के ओरकज़ई एजेंसी का ही रहने वाला है।
अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के बयान में कहा गया है कि, अबू सईद बाजोड़ी की मौत के बाद असलम फ़ारूक़ी को अफ़ग़ानिस्तान में दाइश का सरग़ना बनाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, असलम फ़ारूक़ी के आतंकवादी गुट लशकरे तय्यबा और हक़्क़ी नेटवर्क से नज़दीकी संबंध थे और अब दाइश की ख़ुरासान विंग के साथ उन गुटों के संबंध और मज़बूत हो गए हैं। असलम फ़ारूक़ी दाइश की ख़ुरासान विंग का सरग़ना बनने से पहले पेशावर में दाइश के एक गुट का कमांडर के साथ-साथ अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार का भी कमांडर था।

