कोरोना से आरंभ हुआ नये प्रकार का विश्व युद्ध  , अमरीका व इस्राईल सब से आगे, मोसाद ने पैदा की अधिक जटिलता क्या होगा दुनिया का भविष्य?

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

जैसे-जैसे दुनिया भर में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है वैस- वैसे संकट के नये नये आयाम भी सामने आ रहे हैं। कोरोना ने दुनिया में एक नये प्रकार का विश्व युद्ध आरंभ कर दिया है। इस बार दुनिया भर के देश, चिकित्सा उपकरणों के लिए एक दूसरे से भिड़ सकते हैं।
दर अस्ल पूरी दुनिया को हथियार बेचने वाले अमरीका और ब्रिटेन जैसे देशों में कोरोना फैलने के बाद दवाओं, मास्कों और चिकित्सा उपकरणों की भारी कमी हो गयी है जिसके बाद यह देश और विशेष कर अमरीका, गुंडागर्दी और ताकत के बल पर इन सामानों पर क़ब्ज़ा जमा रहे हैं जिससे एक नया संकट पैदा हो सकता है। इस लूट मार में सब से पहले अमरीका और फिर इस्राईल का नाम सामने आ रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया जिसका पहला शिकार कनाडा हुआ और वहां भेजी जाने वाली चिकित्सा उपकरणों की खेप अमरीका में रोक ली गयी जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ने जवाबी कार्यवाही की धमकी दी है।
अमरीका ने बैंकाक से जर्मनी जाने वाली मास्कों की एक बड़ी खेप पर बैंकाक हवाई अड्डे पर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करके उसे अमरीका भेज दिया। इसी तरह अमरीका ने जर्मनी द्वारा चीन से खरीदे गये मास्कों की एक बड़ी खेप पर क़ब्ज़ा कर लिया और फिर उसे अमरीका भेज दिया। जर्मनी ने इन मास्कों की क़ीमत भी अदा कर दी थी। इसी तरह चीन से मास्कों की एक खेप इटली जा रही थी मगर बीच में चेक गणराज्य ने उसे ज़ब्त कर लिया। कीनिया में भी इसी प्रकार की घटना घटी है। यहां भी जर्मनी भेजे जाने वाले 60 लाख मास्कों की एक खेप, रास्ते में ही कहीं गायब हो गयी।

Don`t copy text!