जैदपुर।नशे धुत सिलेंडर से भरे ट्रक चालक द्वारा साइकिलों को रौंदते हुए खंबे में मेरी जोड़ीदार टक्कर । ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शराब के नशे धुत सिलेंडर से भरे ट्रक चालक द्वारा कस्बे के कई अंय जगहों पर फिल्मी एक्शन में चलाते वसीनगर के विद्युत खम्भें को जोरदार टक्कर मारकर चूर चूर करते हुये खाई में पलट गया। जिससे चालक गम्भीर रूप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों के सहयोग से चालक को निकालकर उपचार हेतु भेज जांच पड़ताल में जुट गयी है।


मामला जैदपुर के वसीनगर का है जहां गुरूवार को लगभग शाम चार बजे कोठी रोड की ओर से इंडियन रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक यूपी 42 बीटी 0261का चालक नशे में धुत होकर सफदरगंज की तरह जाते समय चमरहिया के पास एक विक्लांग ई रिक्शे को टक्कर मार छतिग्रस्त कर दिया विक्लांग राजू को भी चोटें आयीं है किसी का ठेला ठूटा किसी की साइकिल कस्बे में तांडव मचाते हुये तेज रफतार में वसीनगर नूर मोहम्मद इंटर कालेज के पास लगे विद्युत के खम्भे में जोरदार टक्कर मार दी और रसोई गैस से भरा ट्रक रोड के बगल स्थित एक खाई में पलट गया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आस पास लगे चार खम्भे और तार टूट टूट कर बिखर गये। साथ भयंकर आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहोल पैदा हो गया। बताते चलें कि पानी टंकी बाजार थाना चौराहे के पास भी इस चालक द्वारा लापरवाही के करण तमाम लोग बाल बाल बचे गये । और एक बड़ा हादसा टल गया । परन्तु विद्युत विभाग का काफी नुकशान हुआ है। जेई शमसुल लका ने बताया कि विद्युत सप्लाई को तत्काल बंद करने से कोई जान मान नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस टीम ने लोगों के सहयोग से चालक को निकालकर उपचार के लिये सी एच सी जैदपुर भेज जांच शुरू कर दी है।


इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया वसीनगर में ट्रक पलटा है। कुछ और लोगों का भी नुक़सान हुआ एक विक्लांग व कुछ और लोगों की तहरीर दी है। जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

Don`t copy text!