दो बाईकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत एक बाइक पर सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की दिल्ली सफदरजंग में इलाज के दौरान मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर डेंजर जोन राफीया कॉलेज के पास दो बाईकों में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत के चलते बाइक पर सवार चालक तथा एक राहगीर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा गया गंभीर हालत होने पर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर एक घायल की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक के फूफा मामले की बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l

 

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी शिवतेनवी पुत्र अब्दुल नबी तथा मोहल्ले के ही बाबू पुत्र मुदब्बिर अली सहसवान बिसौली मार्ग पर स्थित अपने खेतों पर बाइक संख्या यूपी 24 जे 2818 जा रहे थे की राफीया कॉलेज डेंजर जोन में सामने से तीव्र गति से आ रहे बाइक चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे शिवते नबी, बाबू तथा सड़क पर खड़ा राहगीर मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो घायल शिवते नबी तथा बाबू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया जहां चिकित्सक को ने दोनों को राज की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया परंतु शिवते नबी की हालत गंभीर तथा नाजुक देखकर परिजन उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर करा ले गए यहां उपचार के दौरान शिवते नबी की मृत्यु हो गई l
शिवते नबी के फूफा बन्ने पुत्र दूल्हे निवासी हरनातकिया थाना कोतवाली सहसवान ने घटना को अंजाम देने वाली बाइक संख्या यू पी 8ccc/9561 चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!