पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार शातिर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे 77 मोटरसाइकिल बरामद, कुछ ठग पुलिस गिरफ्त से बाहर
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। सोमवार को एक ठग गिरोह के 4 शातिर सदस्य पुलिस हाथ लग गए जो प्रपत्रो से छेड़छाड़ करके कम दामो मोटरसाइकिल व स्कूटी लोगों को बेच दिया करते थे जबकि अन्य सदस्य अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है वहीं पुलिस ने इनके कब्जे से 6 दर्जन से अधिक यानी 77 मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की है।दरसल जिले के मोहम्मदपुर खाला पुलिस को एक सूचना मिली थी कि इस इलाके में कम दामो पर अच्छी स्थिति में कुछ लोग बाइके बेंच रहे है जिसपर छानबीन में लगी थाना पुलिस व स्वाट टीम ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से 6 दर्जन से अधिक 77 बाइके बरामद की है वहीं इस गिरफ्तारी पर एसपी ने पत्रकार वार्ता करके बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और यह गिरोह ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेवकूफ बनाकर अपने चंगुल में फंसा लेते थे उसके बाद यह बाइके कम दामो में बेच दिया करते थे इस गिरफ्तारी के बाद एसपी ने पुलिस टीम नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।वही आरोपियों ने पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हमारा एक गैंग है। जिसका मुखिया लखनऊ निवासी रवि मसीह है। अभी थाना हुसैनगंज लखनऊ में इसी गैंग के चार लोग पकड़े गये थे, हम लोग एच.डी.एफ.सी. बैंक लखनऊ में फर्जी कागजात फर्जी आई.डी. फोटो लगाकर लखनऊ स्थित पी-5 शोरूम मोटर्स उतरेठिया, सन मोटर्स चिनहट, स्कूटी हाण्डा शोरूम कामता, बुलेट श्रेया आटो मोबाइल तेली बाग सुनील आटो ऐजेन्सियों से फर्जी आधार कार्ड लगाकर दूसरे की फोटो व पता लगाकर तथा एजेन्सियों का कागजात देकर इनवाइस पेपर तैयार कर एजेन्सियों से गाड़ी फाइनेन्स करवाते थे तथा आर.टी.ओ. कार्यालय लखनऊ में उपरोक्त फर्जी नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कम दाम पर बाराबंकी जनपद में बेलहरा व सूरतगंज थाना क्षेत्र मो0पुर खाला, जैदपुर थाना क्षेत्र जहांगीराबाद क्षेत्र में व कस्बा कोतवाली नगर बाराबंकी में विभिन्न स्थानों पर ग्रहाकों को बेच देते थे। अब तक बैंक की फाइनेन्स की कोई किस्त बैंको को नहीं दी गयी है।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

