पुलिस व पत्रकार ने मिलकर बाटे लंच पैकेट

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। कोरोना वायरस को देखते हुवे कोई इन्सान भूखा ना रहे इसके लिये एक नई पहल की गई। जिसमे पत्रकार व पुलिस ने मिलकर लॉक डाउन  को ध्यान में रखते हुए दिहाड़ी मजदूरों को लंच बॉक्स वितरित किया प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थाना पुलिस व पत्रकारो ने लंच बाक्स मजदूरों को दिया बताया जाता है कि कोठी थाना के एस आई जितेंद्र बहादुर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल चंद कुमार  शुक्ला कांस्टेबल,मोहित गंगवार व पत्रकार श्रवण चैहान, पत्रकार राम कुमार वर्मा ,पत्रकार विनय सिंह पत्रकार धीरेन्द पटेल, पत्रकार राजवंत ने अपने पैसों से लंच बॉक्स तैयार करवाकर दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के घरों पर पहुंचकर उन्हें लंचबॉक्स देते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। हेड कॉन्स्टेबल चंद कुमार  शुक्ला ने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें पत्रकार व पुलिस ने मिलकर लंच बॉक्स देने का काम किया है वही पत्रकार श्रवण चैहान ने कहा कि जिस प्रकार से पूरा विश्व कोरोना वाइरस जैसी जटिल समस्या से जूझ रहा है ऐसी स्थिति में भारत भी अछूता नहीं है जिस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लॉक डाउन कर दिया है ऐसी स्थिति में रोज काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए उन्हें लंचबॉक्स देने का काम पुलिस व पत्रकार कर रही है।

गरीबो की मदद से खुश होते हंै भगवान: सुनील जैन

त्रिलोकपुर बाराबंकी। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 4000 भोजन पैकेट 1000 मीठा बूंदी 1000 पानी पाउच 500 पानी बोतल 1000 मास्क का वितरण सकल दिगम्बर जैन समाज बाराबंकी द्वारा किया गया। बीपी शुक्ला इंटर कालेज त्रिलोकपुर के प्रबंधक सुनील जैन, अंकुर जैन, प्रतीक जैन,राजीव जैन की टीम ने शहर के धनोखर चैराहा, छाया, पटेल चैराहा, तहसील परिसर, बड़ेल, पल्हरी, सट्टी बाजार, रेलवे स्टेशन, सतरिख चैराहा समेत पूरे शहर में कई फोर विलर गाड़ियों के साथ कालोनियों के गरीबो तैनात पुलिस प्रशासनिक कर्मियों, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों तक चावल छोला पीके, मीठा, पानी बोतल, मास्क आदि सामग्री का वितरण निष्ठाभाव से किया। इस मौके पर सहायता टीम लीडर सुनील जैन ने कहा कि  शहर में में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। इसके लिए हर संभव इंतजाम किया जा रहा है। बताया कि कोरोना एक आपदा है। इससे हम सबको मिलकर निपटना होगा। लोगों की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। घर-घर खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी मेरी भी है जिसे बखूबी निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे सामाज ने कहा रखा है कि ऐसे लोगों की सूचना दें, जो भूख से तंगहाल हो ताकि उन तक खाना पहुंचाया जा सके। श्री जैन ने कहा कि इस विषम परिस्थियों में समाज के अगले तबके को आगे आकर दबे हुए लोगो की पहचान करके उन्हें मदद पहुचाये इससे बड़ा पुनीत काम और कोई नही हो सकता। गरीबो की मदद करना भी एक पूजा है । इससे भगवान खुश होता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जरुरतमंदो को दिया भोजन पैकेट

बाराबंकी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने सोमवार को जिले के गांधी नगर वार्ड में जरूरतमंदो के बीच भोजन के पैकेट का वितरण किया। भोजन वितरण के इसी क्रम में जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन ने आलापुर जाकर गरीब मजदूर के बीच भोजन के पैकेट का वितरण किया। इस दौरान मोहसिन ने लोगो को कोरोना वायरस से जनित बीमारी के प्रति जागरूक किया तथा साफ सफाई एवं शोसल डिस्टेसिंग के बारे में बताया। श्री मोहसिन ने लोगो से लाक डाउन को सफल बनाने की अपील की तथा साथ ही साथ लोगो से यह भी अपील की जो लोग बाहर के जिलो एवं प्रदेश से जनपद में आये है वह अपने यात्रा का विवरण जिला प्रशासन को जरूर बताये ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच हो सके।

बांटा भोजन सामग्री
बाराबंकी। कोरोना महामारी पूरे विश्व ही नहीं भारत सहित जनपद बाराबंकी में है जिसमें कई संस्थाएं गरीबों व असहाय को मदद के लिए आ रही है इसी क्रम में जिंदगी फाउंडेशन ने जो गरीबों को भोजन पैकेट देने का काम कर रही हैं प्रशंसा के योग्य हैं। सोमवार को बेगमगंज स्थित बाबा आश्रम सिविल लाइन में एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने गरीबो को भोजन सामग्री बांटी। वही जिन्दगी फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष जुहैर अंजुम खान ने सैकड़ों पैकेट जिसमे चावल दूध ब्रेड, जिन्दगी फाउंडेशन ने लोगों को थैले में रख कर बांटे।

बाक्स
सपा नेता शकील सिद्दीकी गरीबों की मद्द को आये आगे
फोटो नं-5
मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कोरोना महामारी में कोई भूखा न सोये जिसके क्रम सपा नेता जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने एक सैकड़ा गरीब एव असहाय लोगो को पाँच पाँच सौ की आर्थिक सहायता दी।        कोरोना महामारी एव 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान गरीबो एव असहायों की मदद के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं एव नेताओ को निर्देश दिया है कि गरीबो की मदद की जाय जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाये। पूर्व कैविनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप के आहवान पर सोमवार को सपा नेता जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने क्षेत्र के गाँवो में पहुँच कर जरूरतमन्दों को पाँच पाँच सौ की आर्थिक मदद दी। तथा समाजवादी पार्टी द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर बबलू खान, सिराज खान, नौशाद राइन, मो0 अस्कीन आदि लोग मौजूद रहे।

जरुरतमंदो को दिया लंच पैकेट

बाराबंकी। त्रिदेव समाज सेवा संस्थान के संस्थापक विनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में करीब 15 सौ लंच बॉक्स गरीब बेसहारा लोगों को वितरित किया गया संस्था के सदस्य उमेश विश्वकर्मा श्रवण चैहान दीपू कनौजिया शुभम कनौजिया जीतू तिवारी लल्ला वर्मा समेत अन्य  ने दिहाड़ी मजदूरों के घर पहुंच कर उन्हें लंचबॉक्स देते हैं मानवता की मिसाल पेश की इसी दौरान त्रिदेव समाज सेवा संस्थान के संस्थापक विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि इससे पहले भी कई बार लंचबॉक्स मजदूरों को देने का काम किया गया है और फिर करीब 15 सौ लंचबॉक्स क्षेत्रों में बटवा कर सेवा करने का काम किया जा रहा है। विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि यह मेरे अंदर की भावना है कि लोगों की सेवा की जा सके इसी भावना को सच में बदलने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है और आगे ही ऐसे कार्य करते रहेंगे।

राजस्व निरीक्षक ने जरुरतमंदो को उपलब्ध कराया खाद्य सामग्री

सिद्धौर बाराबंकी। एक तरफ जहां राजस्व प्रशासन और पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहा है। वही दूसरी ओर नगर पंचायत प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर राजस्व निरीक्षक द्वारा क्षेत्र के दो जरूरतमंदों को भोजन व खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए। लाक डाउन के आदेशों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन, कराने के लिए आदेश दिया गया था। कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन कराएं। तथा अपने अपने क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर खोलकर निराश्रित असहाय गरीब जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराएं। जिसको लेकर राजस्व प्रशासन द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज में कम्युनिटी सेंटर बनाया गया है। जिसमें सैकड़ों लोग सुबह-शाम भोजन कर रहे हैं। तो वही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी कहीं पीछे नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सिद्धौर चैकी इंचार्ज रविंद्र यादव अपने कर्मचारियों के सहयोग से लगभग चार दर्जन निराश्रित लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन सरकार के आदेशों को दरकिनार कर महेज खानापूर्ति कर रहा है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पूरे मक्का वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर तो बनाया गया। लेकिन नगर में दूसरे प्रांत से आए लोगों को क्वारंटाइन की कोई व्यवस्था नहीं की गई। और न ही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कोई भी कम्युनिटी सेंटर खोला गया है। जिससे नगर के निराश्रित करीब जरूरतमंद लोगो राजस्व प्रशासन द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज में खोला गया कम्युनिटी सेंटर व असंद्रा थाना अंतर्गत सिद्धौर चैकी पुलिस प्रशासन द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है जो निरंतर जारी है। रविवार को कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश पांडे तथा लेखपाल आनंद प्रकाश द्वारा क्षेत्र के अंदका निवासी सुखलाल तथा भिटौरा निवासी सुमित कुमार को राशन तथा भोजन उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान लेखपाल पूजा श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, अजीत कुमार, उमाशंकर सिंह, चंद्रिका प्रसाद, राम लखन समेत राजस्व विभाग के लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!