चूल्हे की चिंगारी से लगी आग घर हुआ राख

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद के बंधौली गांव में एक गरीब का आशियाना जलकर पूरी तरह राख हो गया। महिला दोपहर का खाना बना रही थी इसी बीच एक चिंगारी फूस के छप्पर में पहुच गयी। धनीराम की पत्नी सुंदरा दोपहर करीब 12 बजे खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस की झोपड़ी में आग लग गयी जिससे पूरा गृहस्थी का सामान जल गया। आग बुझाने की कोशिश में महिला सुंदरा के बाल भी झुलस गए। शोर सुन कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया। इस घटना के बाद बर्तन अनाज कपड़े बिस्तर कुछ नही बचा है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!