कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हाई स्कूल गृह विज्ञान व कम्प्यूटर तथा इण्टरमीडिएट भूगोल की परीक्षा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हाई स्कूल गृह विज्ञान व कम्प्यूटर तथा इण्टरमीडिएट भूगोल की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुयी। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाई स्कूल गृह विज्ञान विषय मे 88 बालिकाएं पंजीकृत थीं जिसमें 83 उपस्थित रहीं। वहीं द्वितीय पाली में हाई स्कूल कम्प्यूटर तथा इण्टर भूगोल विषय में मिलाकर 93 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 90 उपस्थित रहे। डॉ दास ने बताया कि परीक्षा केन्द्र की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला स्तरीय गठित सचल दल प्रभारी बलवीर सिंह की टीम द्वारा भी केन्द्र पर पहुँच कर परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।परीक्षा से पूर्व आन्तरिक सचल दल के सदस्य राकेश कुमार शर्मा, रउफ अहमद, शिवानी पाराशरी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा कक्ष में भेजा गया तथा परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। केन्द्र पर परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक शाईस्ता परवीन, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी आसफपुर पंकज कुमार, कामेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, आनन्द सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!