दो तस्कर गिरफ्तार कब्जे से मार्फीन बरामद

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे सफदरगंज पुलिस ने दो तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई मे पुलिस टीम ने सफदरगंज जैदपुर मार्ग से जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढी कदीम निवासी मो0 आसिफ पुत्र वैस व खुर्शीद आलम पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर जमातलाशी मे सौ ग्राम मार्फीन बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रुपये बताई जाती है ।

Don`t copy text!