बुद्धवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हाईस्कूल चित्रकला तथा इण्टरमीडिएट इतिहास की परीक्षा
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में बुद्धवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हाईस्कूल चित्रकला तथा इण्टरमीडिएट इतिहास की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुयी।

केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय मे 420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 378 उपस्थित रहे तथा 42 परीक्षा से नदारद रहे। वहीं द्वितीय पाली में इण्टर इतिहास विषय में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था जो उपस्थित रहा। डॉ दास ने बताया कि परीक्षा केन्द्र की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है तथा जिला स्तर पर गठित सचल दल की टीमों द्वारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक कि परीक्षाएं शासन की मंशा के अनुरूप सख्त निगरानी में सम्पन्न करायी गयी हैं।परीक्षा से पूर्व आन्तरिक सचल दल के सदस्य राकेश कुमार शर्मा, सुधाकर शर्मा, शिवानी पाराशरी द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा कक्ष में भेजा गया तथा परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। केन्द्र पर परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक शाईस्ता परवीन, स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी आसफपुर पंकज कुमार, कामेन्द्र सिंह, रऊफ अहमद, मनोज कुमार, विश्वेश पाठक कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

