नगर पंचायत जैदपुर में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाईव प्रसारण में भारी संख्या में मौजूद‌ महिलाओं द्वारा देश के मुखिया के विचारों को सुना गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत जै़दपर प्रांगण में नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम सभासदों व अधिशाषी अधिकारी अलोक वर्मा के मौजूदगी में लाईव प्रसारण में सैकड़ों महिलाये उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों को सुना गया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता अबु उमेर अंसारी ,सुनील कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी आलोक वर्मा के साथ सभासद मोहम्मद कासिम, निजामुद्दीन ,आलम अंसारी ,सुफियान अंसारी ,शारूख खान, टेकचन्द्र ,अबसार शाहे, आलम अमन सहित भारी तादाद में महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!