सहसवान । नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में मदरसे से पढ़कर घर जा रही 8 वर्षीय बालिका को तीव्र गति से बाइक चला रहे चालक ने जबरदस्त टक्कर मार कर घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल बालिका को तत्काल सी एच सी परिजन लेकर पहुंचे जहां उसे राजकीय मेडिकल रेफर कर दिया गया राजकीय मेडिकल ने भी बालिका को दिल्ली रेफर कर दिया बालिका का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है घटना के बाद बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया पर जिन्होंने बाइक को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है पीड़िता की मां ने बाइक चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी शाहाना पत्नी इशाक मोहम्मद कि नववर्ष की पुत्री सन मोहल्ले के ही मदरसा गुलामाने रसूल मैं एलकेजी कक्षा में पढ़ती है दोपहर 2:15 पर स्कूल की छुट्टी के उपरांत घर जा रही थी की तभी भवानीपुर रोड से सहसवान आ रहे बाइक चालक ने सना को जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल सना को परिजन सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सा ने गंभीर हालत होने पर बालिका को रेफर कर दिया पीड़िता की मां सहाना ने बाइक संख्या यूपी 24 बी सी8838 के स्वामी हरकेश पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर बेला थाना कोतवाली सहसवान बदायूं के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक स्वामी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

