साइबर थाना क्राइम में सांसद ने फेसबुक आईडी हैंग करने का पहला तथा जिला अधिकारी की फेसबुक आईडी की कूट रचित आईडी चलाने का दूसरा मामला दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बदायूं पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साइबर थाना क्राइम का ऑनलाइन किए गए उद्घाटन के उपरांत थाने में पहला मामला बदायूं लोकसभा सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य द्वारा फेसबुक प्रोफाइल आईडी हैंग करने का मामला धारा 66 सी के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराया है वही जिला अधिकारी बदायूं की फेसबुक आईडी कि किसी व्यक्ति द्वारा कूटरचित समान आईडी चलाकर फेसबुक मैनेजर के माध्यम से लोगों को संदेश भेजने की अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाने में दूसरा मामला दर्ज कराया गया है l

साइबर थाना क्राइम में बदायूं लोकसभा सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य द्वारा थाने के लोकार्पण उपरांत पहला मामला दर्ज करने को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उनके फेसबुक प्रोफाइल आईडी को 21 फरवरी शाम 8:00 बजे के लगभग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैंग कर लिया गया है अभी यह अकाउंट रिकवर हो चुका है उन्हें अंदेशा है कि लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कोई शरारती तक किसी व्यक्ति की सोची सोची समझी साजिश का हिस्सा भी हो सकती है इसलिए उपरोक्त फेसबुक आईडी हैंग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए l
वही थाने में जिला अधिकारी बदायूं के एनआईसी प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की जिलाधिकारी बदायूं की फेसबुक आईडी पूर्ण रूप से सुरक्षित है परंतु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूल फेसबुक आईडी के समानांतर कूट रचित फेसबुक आईडी तैयार करके फेसबुक मैनेजर के माध्यम से लोगों को संदेश भेज रहा है उक्त कूटरचित फेसबुक आईडी की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का कष्ट करें l एनआईसी प्रबंधक राजेश कुमार की प्रार्थना पत्र पर पुलिस अपराध संख्या दो पर सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 सी पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!