मोटरसाइकिल चोरी पुलिस से शिकायत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल मे पुलिस की शिथिलता की शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की है।
बताते चले कि शाहपुर निवासी रामलखन पुत्र चंद्रिका प्रसाद गत 28 फ़रवरी को जैदपुर थाना क्षेत्र की अहमदपुर चौकी के ग्राम कटैय्या मे एक शादी समारोह मे गया था। खाना खाने के बाद रामलखन जब बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 41 आर 9038 गायब थी जिसकी काफी खोजबीन की परन्तु पता नही चला 29 फ़रवरी को पीड़ित ने अहमदपुर चौकी पर बाईक चोरी की तहरीर दी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

Don`t copy text!