सिफ्ट डिजायर की चपेट मे आने से युवक गंभीर रूप से घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर हाइवे पार कर रहा एक युवक सिफ्ट डिजायर की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सफदरगंज पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मूर्तिजीपुर निवासी गौरीशंकर रावत पुत्र जगराम रावत अपने एक साथी गिरधारी कोरी के साथ सफदरगंज चौराहे पर गया था चौराहे पर गिरधारी बाईक खड़ी ही कर रहा था इसी बीच गौरीशंकर पैदल हाइवे को पार कर रहा था तभी अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही बगैर नंबर की सिफ्ट डिजायर कार ने टककर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए गौरीशंकर को पुलिस ने एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। समाचार भेजे जाने तक घायल की हालत चिंताजनक चिताजंक बनी हुई थी।

Don`t copy text!