मंदिर पर सुंदर काण्ड व भजन संध्या का आयोजन किया गया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी ।बाबा रामशरण दास भागवत दास कुटी हनुमान मंदिर मसौली पर प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी सुंदर काण्ड व भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
मंदिर के पुजारी बाबा रामलाल दास ने गणेश वंदना से शुरूवात की हे पार्वती के लाल पधारौ पूजन में ् हे गणपति दीनदयाल पधारौ पूजन में । भजन – सांवरे सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया । राधे राधे जापों चले आयेंगे बिहारी । नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो ्राघव के चरण जहां हो वहां मेरा ठिकाना हो । डा सतोहन लाल ने गाया मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना । मेरा कोई न सहारा बिन तेरे नंदलाल सवारियां मेरे । बजरंगबली हनुमान मैं आऊं तौहरे मन्दिर में ।भजन संध्या में” गाया।
सुंदरकांड के बाद उपस्थित भक्तों ने सुंदर-सुंदर भजन गाए। जिसके बाद भगवान की आरती हुई फिर प्रसाद वितरण किया गया ।इस मौके पर ऊं नाग दिपांशु यादव बाबा किशुन दास शानू यादव ललित सोनी ,चंद्रपाल यादव,शिवा नाग मोहित वर्मा अशोक। काश्यप आदि भक्त मौजूद रहे।

Don`t copy text!