बदायूं कांड के आरोपियों के पिता,चाचा को पुलिस ने लिया हिरासत में

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। 20 मार्च 2024। बदायूं की बाबा कालोनी के दो बच्चों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी की सुरागरसी को पुलिस ने उसके अब्बा व चाचा को सखानू से हिरासत में ले लिया है। उन्हें बदायूं लेकर आई है। बताते चलें कि कल रात बदायूं की बाबा कालोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर के सामने सैलून चलाने वाले साजिद व उसके भाई जावेद ने चाकू से गोदकर आयुष व आहान की हत्या कर दी। पुलिस से छूटकर भागने पर साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गोरव बिश्नोई भी घायल हुए थे। अब पुलिस को दूसरे आरोपी जावेद की तलाश है। इसी कड़ी में आज सुबह आरोपियों के पिता बाबू व चाचा कयामुद्दीन को सखानू पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे जावेद के बारे में जानकारी की जा सके।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!