उझानी । नगर में साइबर ठगों का फैंक काॅल करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा आज साइबर ठगों ने नगर के मोहल्ला गंज शहीदा निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष करुणा सोलंकी के पति पूर्व प्रधान कोशलेन्द्र सोलंकी पर आज सुबह करीब 9:30 बजे व्हाट्सएप पर एक ऑडियो कॉल आई कॉल करने वाले ने अपने को गुड़गांव पुलिस में एसपी बताते हुए कहा कि उनकी बेटी श्रेया सोलंकी चार अन्य लड़कियों के साथ ड्रग्स बेचते हुए पकडी गई है अगर आप उसे छुड़ाना चाहते हैं तो उसे छुड़ाने के एवज में कहा कि बीस लाख रुपए लेकर गुड़गांव आ जाओ।
कोशलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि उनकी बेटी गुड़गांव की एयरक्राफ्ट कंम्पनी में इंजीनियर हैं सच्चाई जानने को पास बैठी दूसरी बेटी रिषिका सोलंकी से श्रेया को फोन लगाने को कहा तो श्रेया ने बताया वह बेंगलोर में हैं जब पूर्व प्रधान को सच्चाई का पता लगा कि साइबर ठग अपना जाल बिछाकर उन्हें ठगने का प्रयास कर रहे हैं पूर्व प्रधान ने फिर नकली एसपी को हड़काया तो उसने फोन काट दिया।
कोतवाली पुलिस पिछले दिनों ही जबलपुर के साइबर ठग को पकड कर जेल भेज चुकी है मगर ठगी की काॅल आने का सिलसिला जारी है।
लगता है कि साइबर क्राइम करने वाले ठगों का लम्बा नेटवर्क है इसी तरह लोग जागरूक रहे तो साईबर ठगों का शिकार होने से बचा जा सकता है और एक दिन इन साइबर ठगों का नामोनिशान मिट जाएगा ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

