युवक का शव खेत की मेढ़ पर पड़ा मिला

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई के जंगल खेत में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला खेत में फसल करने वाले व्यक्ति ने अपनी सरसों की फसल निकालना एवं इकट्ठा करने गए ने देखा की खेत के मेड के किनारे यूकेलिप्टस के मेडे में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है की सूचना थाना मुजरिया पुलिस को दी सूचना पर पहुंची थाना मुजरिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर के अज्ञात डेड बॉडी को पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला मुख्यालय भेजा है

क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई के प्रवेश कुमार पुत्र देवी राम का खेत 1 साल को पेशगी पर गांव के ज्ञान चंद्र बढ़ई ने लेकर सरसों की फसल की थी जिसमें सरसों की फसल को काट कर एक हफ्ते बाद वह अपनी फसल को ट्रैक्टर कटर से फसल निकालने को मजदूर को इकट्ठा कर रहे थे। खेत में पड़े एक अज्ञात शव को देखते ही सभी लोग भौचक्के रह गए मजदूर ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर थाना अध्यक्ष मुजरिया आरती कौशिक मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंची जो कि खेत प्रवेश कुमार के पश्चिम हिस्से पर राम सिंह के खेत के मेडे के समीप एक किशोर का अज्ञात शव पड़ा होने पर पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली जेबों से किसी प्रकार का कोई प्रूफ नहीं निकला पुलिस ने पंचनामा भरकर अज्ञात शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला मुख्यालय भेजा है कोल्हाई गांव के ग्रामीणों में उक्त घटना को लेकर ग्रामीण खोफ जदा है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!