जैदपुर पुलिस ने पशु तस्करों को क्या गिरफ्तार। कब्जे से 64 पशु बरामद
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस ने गैर प्रांत के आधा दर्जन से अधिक पशु तस्करों को ग्राम पंचायत बलछत से गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 गौवंश,दो कुल्हाड़ी ,दो चापड़ बरामद किये है । तथा आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हे जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि राजस्थान के रहने वाले गौ तस्करो का एक गिरोह क्षेत्र मे सक्रिय था । जिसमें महिलायें और पुरूष जो ग्रामीण क्षेत्रों से बेसहारा गोवंश को पकड़ कर दूसरे राज्यों मे ट्रकों पर लाद कर ले जाने का काम रह रहे थे। दो दिन पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुशकीनगर में गोरखपुर बिक्र फील्ड के पास ये लोग सैकड़ो गोवंश को पकड़ कर लेने जाने की तैयारी मे थे । ग्रामीणों द्वारा सफदर गंज थाना प्रभारी को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस गई लेकिन सफदर गंज पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।
हौसला बुलंद उक्त तस्करों ने बुधवार को जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलछत में कई दर्जन गोवंश को पकड़कर जबरन रस्सी में बांधकर अपने साथ पैदल ले जाने लगे । सूचना पर पहुची जैदपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से दो कुल्हाड़ी दो चापड , एक राड ,एक रस्सी तथा 64 गोवंश बरामद कर आरोपियों को विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राजस्थान निवासी छोगालाल पुत्र केसरा,केशु पुत्र हजारी,राजू पुत्र नन्हकू, राम सिंह पुत्र नातू दीपक उर्फ़ नेत्र पाल,दारा सिंह पुत्र छोगालाल,सोपाल पुत्र गंगाराम को जेल भेज दिया गया है। तथा बरामद गोवंश को गोशाला में प्रधान के सुपुर्दगी में दिया गया है।
इस संबंध मे थाना जैदपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि 64 गोवंश के साथ कुल्हाड़ी बांका रस्सी राड आदि भी बरामद हुवे है।आठ अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।गेंग के सरगना की जानकारी के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।

