मसौली बाराबंकी। एसडीओ के नेतृत्व में जैदपुर विघुत वितरण उपकेंद्र द्वारा लगातार कैम्प लगाकर बकायादारों से वसूली का कार्य आज भी किया गया। जहां तमाम उपभोक्ताओं के बिल को भी दुरुस्त करने का काम भी चलता रहा।
जानकारी के अनुसार विभाग के आदेशानुसार जैदपुर विघुत उपकेंद्र में एसडीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में कैम्प लगाकर बकायादारों से वसूली करने का मुसलसल आज भी चलता दिखाई दे रहा है। जिसमें होने वालीं विभिन्न समस्याओं को देखा गया। वहीं तमाम उपभोक्ताओं ने कैम्प में पहुंच कर बकाया विघुत बिल को जमा करते रहे।
इस मौके पर एसडीओ संदीप कुमार ने अपभोक्ताओं से अपील करते हूये बताया कि जो भी बकायादार है भुकतान समय से कर दें अन्यथा उनका कनेक्शन भी कट सकता है जिसके लिये स्वयं उपभोक्ता ही जिम्मेदार होंगे। लगातार लोगों को कैम्प लगाकर तमाम असुविधा से निजात देने का प्रयास करने के साथ सुबह से ही हम लोग बकायादारों के बकाया बिल जमा करने का प्रयास करते रहते हैं। जब कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर बकायादारों से वसूली का काम भी किया जा रहा है।
Related Posts

