सहसवान। थाना उघैती क्षेत्र ग्राम बाला किशनपुर निवासी बालिका कृति 9 वर्ष पुत्री सूरजपाल अपने घर से होली के त्यौहार के चलते खेत से फूल लेने जा रही थी तभी सहसवान की ओर से तीवर गति से आ रही पिकअप UP-24 टी 5336 ने बालिका को बुरी तरह रौंद दिया जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई
परिजन घायल बालिका को सीएचसी सहसवान लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृतक घोषित कर दिया
यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया
उधर चालक मौके से पिकअप लेकर भाग गया
थाना उघैती पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

