करंट की चपेट में आयी महिला मौत

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।  बच्चे को नहलाने के लिए पानी गर्म करने गई महिला करंट की चपेट में आ गई जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस से गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।         मामला थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम सीवा का है। यहां के निवासी नागेश्वर की पत्नी मंगलवार की सुबह अपने 6 माह के बच्चे को नहलाने के लिए घर में लगे बिजली के बोर्ड से पानी गर्म करने के लिए गई थी। पानी गर्म करते समय वह करंट की चपेट में आ गई। जिसके कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। महिला के परिवार जनों के चीखने चिल्लाने वाला आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसको कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लाइट बंद करके उसको छुड़ाया। परिजनों ने उसको लेकर जब अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक लल्लन सिंह राठौर ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की बात कही। लेकिन तब तक महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी करा कर मृतक महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

 

Don`t copy text!