बिसौली में एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। एचडीएफसी बैंक का उद्घाटन नगर के बुजुर्ग कारोबारी कैलाश कुमार वार्ष्णेय एवं दुर्गेश वार्ष्णेय ने फीता काट कर किया।

बुधवार को नगर के बिल्सी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक का शुभारंभ विद्वान पंडित ऋतिक शंखधार ने हवन पूजन कर किया। बैंक के कलस्टर हेड राहुल अग्रवाल ने बैंक के विस्तारीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसके अलावा श्री राहुल ने लोकल व्यापारियों को सुलभ लेनदेन उपलब्ध कराने के लिए सहमति जताई और कहा कि बैंक हर व्यवसायी की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। अंत में बैंक के मैनेजर अमित मित्तल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित मित्तल, कुलदीप मिश्रा, नदीम अहमद, पुनीत वार्ष्णेय, जतिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकुश गर्ग, अमित वार्ष्णेय, अनूप आसल, सनवीर पाल, सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!