हाजी बाबा खानकाह चिश्तिया नियाजिया में रसूल अल्लाह के नवासे इमाम हसन की पैदाइश की खुशी में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। हाजी बाबा खानकाह चिश्तिया नियाजिया में रसूल अल्लाह के नवासे इमाम हसन अ. स. की पैदाइश की खुशी में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजदारों ने रोजा खोलकर मुल्क में अमन और सलामती की दुआएं की। खानकाह के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने रमजान की फजीलत तथा इस्लाम के बारे में तफसील से बताया। उन्होंने बताया रमजान का महीना बरकतों का महीना है इस महीने में मुसलमानों को शिद्दत के साथ इबादत करनी चाहिए। इस मौके पर हाफिज सुलेमान, मस्जिद खानकाह के इमाम बसी सैफी, सैयद हादे अली, शकील सैफी, सय्यद दिलशाद, अफसर अली, हकीम शकील, असलम सैफी, डाक्टर गुड्डू, शफीक फारुकी, जाकिर सैफी, राजा खान आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!