अलापुर में नाबालिग से गैगरेप, छत से फैंका

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं । अलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक 15 बर्षीय किशोरी से पडोसी तीन युवकों ने गैंगरेप कर उसे घर की दूसरी मंजिल से फैंक दिया। घायल किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अलापुर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी से सोते वक्त पड़ोसी तीन युवकों ने रात को एक बजे गैंगरेप किया । ओर उसे घर की दूसरी मंजिल से फैंक दिया। जिससे किशोरी के हाथ ओर पेरों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हमारी नहीं सुनी ओर इलाज कराने की कहकर टरका दिया। रात में ही परिवार के लोगों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। अलापुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में एसपी सिटी अमित किशोर ने भी किशोरी से घटना के बारे में जानकारी की। व कहा परिवार वाले जेसी तहरीर देते हैं उसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। वही इलाज करने वाले चिकित्सक राजेश वर्मा ने कहा है कि पेर मे गंभीर चोटें आई हैं एक्स-रे से सिथ्ति स्पष्ट होगी।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!