बार और बेंच एक दूसरे के कोटिपूरक हैं-जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बोलते हुए जिला जज पंकज अग्रवाल ने सभी अधिवक्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली बुराइयों पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का यह कर्तव्य है कि वादकारियों को सस्ता सुलभ न्याय शीघ्र मिले। इसके लिए बार और बेंच का आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। बार और बेंच एक दूसरे के कोटिपूरक है। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य एडवोकेट और महासचिव नरोत्तम सिंह यादव ने जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मुजफ्फर सईद एडवोकेट और जितेंद्र सिंह यादव ने जनपद न्यायाधीश को साल भेंट की। वरिष्ठता कलीमुरहमान नकवी ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या प्रताप सिंह निवेश को प्रतीक चिन्ह भेंट किया तथा पूर्व अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने न्याय मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश और अन्य उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को फूल माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रागिव अली एडवोकेट ने किया। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्ति किया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!