वर्ष 2021-22 में भारत सरकार के स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप में हमारा चयन हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप में हमारा चयन हुआ है जिसके तहत हम भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर आम लोगों से सीधे संवाद करते हैं जिसके परिणामस्वरूप सरकारी योजनाओं का लाभ भारत में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाया है इसके साथ ही हम समय-समय पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार सभी सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं फिट इंडिया मेरी माटी-मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना नमामि गंगे कैच द रेन मेरा युवा भारत संगठन में मेरा भारत जैसे कार्यक्रमों का धरातल पर आयोजन करते आ रहे हैं पोर्टल रजिस्ट्रेशन विकासशील भारत संकल्प यात्रा आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना तथा वैश्विक महामारी कोविड आदि में भी अपनी जान की परवाह किए बिना आम जनता को जागरूक किया है तथा इन सभी कार्यक्रमों के कारण हम देशभर में भ्रमण करते रहते हैं, इसके लिए हमें मात्र मासिक वेतन मिलता है। ₹5000 मानदेय के रूप में दिया जाता है जो बस किराया के लिए भी पर्याप्त नहीं है कई कार्यक्रमों का बजट शून्य होता है फिर भी हम मैदान में कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिससे मानदेय अपर्याप्त होता है राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आपको विश्वास दिलाता है कि हम हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करेंगे और देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयां देने का प्रयास करेंगे, इसलिए हमें न केवल उम्मीद है बल्कि हमें विश्वास भी है कि आप हमारी मांगों पर विचार करने का प्रयास करेंगे। हमारी मुख्य मांगें इस प्रकार होंगी-
1. वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का नियमितीकरण किया जाए।
2. यहां राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को मेरा युवा भारत संगठन में समायोजित किया जाए और उन्हें स्थायी रोजगार दिया जाए।
3. युवा और महिला मंडलों को रोजगारोन्मुखी परियोजनाएं मिलनी चाहिए और युवा एवं खेल विभाग की सरकारी भर्ती में उन्हें से कोटा दिया जाना चाहिए
इस मौके पर प्रदीप सिंह चौहान रामू सिंह राहुल यादव NYVs कम्यूटर कार्य,सुनील कुमार, रिंकू यादव, कार्तिक, मनोज कुमार, कमलेश देवी,ओम पाल, प्रशांत कुमार रोली देवी ज्योति देवी प्रतिज्ञा देवी गुलाब सिंह विक्रम पूरी यशपाल आदि स्वयसेवक मौजूद रहेl
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

