अधिक राजस्व हासिल करने मकसद से अवकाश में भी खुला रजिस्ट्री आफिस

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। मार्च माह में अधिक से अधिक राजस्व हासिल करने के मकसद से गुड फ्राइडे के अवकाश के दिन भी रजिस्ट्री ऑफिस खोला गया। प्रॉपर्टी के 24 बैनामे हुए। निबंधन विभाग को चार लाख से अधिक का राजस्व हासिल हुआ। रविवार को भी रजिस्ट्री ऑफिस खोला जाएगा शुक्रवार को सुबह से रजिस्ट्री ऑफिस में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सब रजिस्ट्रार विपिन कुमार शर्मा के ऑफिस में सुबह से शाम तक बैनामे होते रहे। सब रजिस्ट्रार के ऑफिस में शुक्रवार को 24 दस्तावेज दाखिल हुए।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!