आगामी त्यौहारों को लेकर सफदरजंग थाने में पीस कमेटी की बैठा संपन्न
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी । लोकसभा चुनाव, अलविदा ,ईद और नवरात्र पर्वों मे शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज थाना सफदर गंज पुलिस द्वारा ग्राम रसौली के पंचायत भवन मे मीटिंग आयोजित की गई।

थाना सफदर गंज के प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम वासियों से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की । तथा चेतावनी दी कि अवांछित और शरारती तत्वो के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी ।
मीटिंग मे प्रधान जियाउल हक अंसारी , पूर्व प्रधान शांति स्वरूप आर्य, व मुकर्रम अली कुरेशी , शब्बीर कुरेशी , हाजी अलीम अंसारी , क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन , सलीम अंसारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

