बाधाएं डालकर ईरान तक ज़रूरत की चीज़ें नहीं पहुंचाई जा रही हैंः जहांगीरी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना वायरस से मुक़ाबले के उपकरणों को भेजने में कुछ देश बाधाएं डाल रहे हैंं।
इस्हाक़ जहांगीरी ने मंगलवार को तेहरान में कहा कि जब भी ईरान की ओर मंगाई जाने वाली वस्तुएं बंदरगाहों या हवाई अड्डों तक पहुंचाई जाती हैं, उसी समय से कुछ देश प्रतिबंधों का बहाना बनाकर उनके ईरान पहुंचने में बाधाएं डालते हैं।  उन्होंने दक्षिणी तेहरान में माॅस्क बनाने वाले एक कारख़ाने का दौरा करते हुए कहा कि हमको दूसरों की निर्भरता को छोड़ते हुए हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर्ता की आवश्यकता है।
उप राष्ट्रपति जहांगीरी ने कहा कि आज कोरोना बीमारों के उपचार की आवश्यकता से संबन्धित सभी चीज़ों को ईरान में उपलब्ध करवाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इस संदर्भ में हमें किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं होगी।
ज्ञात रहे कि चीन के वूहान से फैलने वाले कोरोना वायरस से अबतक संसार में कम से कम तेरह लाख चालीस हज़ार लोग संक्रमित हो चुके हैं।  74000 लोग कोरोना के कारण अपनी ज़िंदगी से हांथ धो बैठे हैं।  फिलहाल यह पूरी दुनिया में तेज़ी से फैलता जा रहा है।  इस समय अमरीका, कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है।

Don`t copy text!